सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व विधायक गुंजल का गुर्जर समाज ने किया स्वागत 


- समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र निर्माण में युवा अग्रणीय रहे-गुंजल


शाहपुरा। कोटा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल गुरुवार को डाक बंगले में तहसील श्रेत्र के  गुर्जर समाज के लोगों से समाज उत्थान को लेकर बैठक लेते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
              गुंजल ने युवाओं से कहा कि भारत में तेजी से आर्थिक और राजनीतिक बदलाव हो रहे हैं। जब आर्थिक और राजनीतिक बदलाव होते हैं तो उसका सीधा असर समाज पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है।
           इस मौके पर गुर्जर समाज के तहसील अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, अशोक धाभाई, भोजा, शंकर, अक्षय गुर्जर, मुकेश धाभाई, बाबूलाल, बालकिशन, मगना गुर्जर सहित तहसील क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे। इससे पूर्व गुर्जर समाज के लोगों ने गुंजल को साफा बंधवाते हुए माला पहनाकर स्वागत किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले गुंजल-’इसी दौरान गुंजल डाक बंगले में भाजपा के मंडल एवं ग्रामीण मंडल पदाधिकारियों से रूबरू होते हुए पार्टी संगठन को लेकर चर्चा की। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनमोल पाराशर, नगर मंडल महामंत्री खुशीराम आचार्य, जीएसएस अध्यक्ष राजेन्द्र बोहरा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, प्रतिपक्ष नेता मोहन गुर्जर  आदि उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारियों का होगा सम्मान

- जयपुर में होगा नारी शक्ति अवार्ड 2024 का आयोजन   - कार्यक्रम में फिल्मी जगत की कई हस्तियां होंगी शामिल  आवाज टुडे न्यूज़ कोटा। नारी शक्ति अवार्ड 2024 का आयोजन  जयपुर में होने जा रहा है जिसमें राजस्थान के कई शहरों से ब्यूटीशियन व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। नारी शक्ति सम्मान के तहत महिलाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है वहीं उन्हें आत्मनिर्भर बनते हुए आगे बढ़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। ड्रीम फ्यूचर फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में यह रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक का रोल अदा करने वाले करण मेहरा भी इसमें शिरकत करेंगे, इसके साथ ही रशियन हीरोइन एलेना टुटेजा भी प्रतिभागियों का मोटिवेशन करेगी। फाउंडेशन के सीईओ ईशान अंसारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान की ब्यूटीशियन के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाएं एवं युवतियों के लिए यह एक बेहतर मंच है। इस मंच के माध्यम से ब्यूटीशियन आगे अपना कैरियर बना सकती हैं। ब्यूटी आर्टिस्ट इस कार्यक्रम के माध्यम से नई कला को जहां देख, समझ ...