सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

JCI KOTA की अनोखी पहल


JCI Kota ने कोटा पुलिस को मास्क व दस्तानो का सहयोग दिया।



JCI Kota ने अपने समाजिक ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए हमारे कोटा शहर की ज़िम्मेदारी सम्भाले व बिना दिन रात देखे अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाली कोटा पुलीस को 1000 मास्क व दस्ताने उनके कार्य मे सहयोग हेतु दिए। अध्यक्ष जेसी अनीश महेश्वरी ने बताया की 
आज बोरखेडा स्थित पुलिस मुख्यालय पर अतिरिक्त एसपी कोटा राजेश मील जी को कोटा पोलिस द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए  नित कई लोगों के संपर्क मे आने पर संक्रमण से बचाव हेतु तथा कोरोना संक्रमण के ख़िलाफ़ लोकडाउन को सफल बनाने हेतु आगे भी हर प्रकार के सहयोग के लिए JCI Kota की और से आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष जेसी विभोर लोढ़ा, अमित ठाकुर व निखिल जैन भी साथ ही उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज