सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खुशखबरी, कल से दूरदर्शन पर फिर देखे रामायण


आवाज टुडे बिग ब्रेकिंग


- कोरोना लॉकडाउन के बीच सरकार का अहम फैसला


- शनिवार से दूरदर्शन पर फिर से होगा रामायण का प्रसारण
  
                                                                                                                     
लॉकडाउन की वजह से आप घर में बैठै-बैठे उकता गए होंगे और सारी वेब सीरीज भी खत्म हो चुकी होंगी, टेंशन मत लीजिए...सरकार ने आपके एंटरटेनमेंट और वक्त गुजारने के लिए 'रामबाण' छोड़ दिया है। 80 के दशक का मशहूर टीवी धारावाहिक रामायण का प्रसारण एक बार फिर से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर कल से शुरू हो रहा है।


सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज बताया कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा। यही नहीं, सरकार बी आर चोपड़ा के मशहूर सीरियल 'महाभारत' को भी फिर से प्रसारित करने की संभावना तलाश रही है। रामानंद सागर कृत 'रामायण' का प्रसारण साल 1987 में पहली बार और बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज