कोटा। बूंदी रोड स्थित संगम विहार में मंगलवार को फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। संगम विहार विकास समिति की ओर से आयोजित फागोत्सव में महिलाओं ने राधा कृष्ण बनकर होली के रसिया और भजन गाकर कार्यक्रम को भक्ति में बना दिया।फागोत्सव में महिलाओं ने भगवान के साथ होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
संगम विहार विकास समिति के अध्यक्ष विनोद पारीक ने बताया कि संगम विहार विकास समिति की महिला मंडल की ओर से आयोजित फागोत्सव के बाद भगवान की आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें