सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिर पर चाय बनाने का कारनामा और हास्य कार्यक्रम फागुन महोत्सव को बनाएंगे खास


- फाल्गुन महोत्सव 6 मार्च को 

- 101 घडे सिर पर रखकर होगा भवाई नृत्य 

- सिर रखे घड़े में आग लगाकर बनाएंगे चाय

- फागुन महोत्सव में होगी हास्य झलकियां

- चुलबुले अवार्ड, फाग गीत नृत्य और कव्वाली 

 

अजमेर। नगर निगम अजमेर की ओर से 6 मार्च को फागुन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष होने वाला फागुन महोत्सव इस बार  और भी खास  अंदाज से सभी को हास्य के रंगों से सराबोर कर देगा।कार्यक्रम में जहां  हास्य झलकियां और गुदगुदाते नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे, वही फाग अवार्ड  कार्यक्रम को  फागुन के रंग बिरंगे हास्य से सराबोर कर देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सिर पर घड़े रखकर किया जाने वाला भवाई नृत्य होगा। जिसमें कलाकार सिर पर रखे घड़े में आग लगाकर चाय बनाने का हैरतअंगेज कारनामा प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। नगर निगम के उपायुक्त गजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि गोपाल बंजारा और उनकी टीम द्वारा फागुन महोत्सव में राजनेताओं पर हास्य झलकियां चुलबुले आवाज फागुन गीत संगीत नृत्य की प्रस्तुति से कार्यक्रम को सुंदर बनाया गया है और इसकी तैयारियां पूरे जोरों शोरों से की जा रही  है। फागुन महोत्सव में मुख्य आकर्षण बांसवाड़ा से सीमा राजस्थानी सर पर 101 घड़े रखकर भवाई नृत्य करेंगी और सर पर आग लगाकर चाय बनाएगी ऐसी शानदार प्रस्तुति  आकर्षण का केंद्र रहेगी।

गजेंद्र सिंह रलावता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम निगम परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 6 मार्च को दोपहर 1 बजे  प्रारंभ होगा। फागुन समारोह में शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधि, नेता गणमान्य नागरिक, पार्षद और पार्षदो के परिवार और आमजन शामिल होंगे। नगर निगम के फागुन महोत्सव में प्रवेश बिल्कुल निशुल्क रखा गया है। राजनीतिक पार्टियों के सभी प्रमुख नेताओं को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज