सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुबे का दावा, कोटा के दोनों निगमों में बनेगा कांग्रेस का बोर्ड


आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।


कांग्रेस नेता मनोज दुबे ने कहा की कोटा में दोनों नगर निगमो में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। दुबे ने दावा किया कि कोटा की जनता दोनों नगर निगमो में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का मन बना चुकी। सभी वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशीयो को मिल रहा भारी जनसमर्थन इसका प्रमाण है। कोटा की जनता अब भाजपा के किसी झांसे में आने वाली नही है।  दुबे ने  कहा कि कोटा की जनता चाहती है कि कोटा शहर में जो विकास की गंगा बह रही है।वैसी  ही विकास की गंगा कोटा के सभी वार्डो में भी बहे। कोटा में वार्डो में भी विकास की गंगा बहाने के लिए कांग्रेस का बोर्ड बनाना जरूरी है। 


दुबे ने कहा कि कोटा में भाजपा संभावित हार देश कर बोखला गई है। भाजपा के नेता अनाप शनाप बयान दे रहे है।भाजपा को ब्लैक पेपर लाने के स्थान पर अपनी नाकामियों के लिए कोटा की जनता से माफी मांगनी चाहिए।कोटा में अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।  दुबे ने कहा कि पिछले भाजपा के बोर्ड में कोटा की पहचान सांड सिटी के रूप में हुई है।शहर की बस्तियां बदहाल हो गई नगर निगम सीमा में जोड़े गए सभी गाँव मूलभूत सुविधाओं व विकास को तरस गए लोगो को पिछला भाजपा बोर्ड मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नही करवा पाया शहर की प्रमुख सड़को पर आवारा पशुओ का खुला तांडव होता रहा लेकिन आवारा पशुओं के द्वारा रोज रोज लोगो को शिकार बनाने के बाद भी भाजपा का बोर्ड इस समस्या को रोकने में पूरी तरह विफल रहा है। 


दुबे ने कहा कि मात्र एक बार बने कांग्रेस के बोर्ड को लोग आज भी याद करते है।जिसमे कोटा की सभी बस्तियों व गाँवो में जमकर विकास हुआ लेकिन पिछली बार भाजपा का बोर्ड बनने से हालात बद से बदतर हो गए।इस बार कोटा की जनता ठान चुकी है।की इस बार दोनों नगर निगमो में कांग्रेस का बोर्ड बना कर रहेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज