सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के खिलाफ कंगना की अमर्यादित टिप्पणी घोर निंदनीय - दुबे


आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।


कंगना रनोट अपने कृत्य के लिए महापुरुषों से माफी मांगे देश के महान महापुरुषों का अपमान किसी भो कीमत पर बर्दास्त नही।कंगना रनोट चाहे कितनी सुरक्षा में क्यो ना हो अगर कोटा आई तो कंगना रनोट का मुँह काला किया जाएगा।  कोटा 31अक्टूबर। कांग्रेस नेता मनोज दुबे ने फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनोट के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री प.जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ की गई अमर्यादित एवम अशोभनीय टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए तीव्र रोष व्यक्त किया।  दुबे ने कंगना रनोट को अपनी अपनी हैसियत ओर औकात में रहने की सलाह देते हुए कहा कि जिन महापुरुषों ने देश को आज़ाद करवाया वर्षो जेल रहे यातनाए सही ऐसे महापुरुषों के खिलाफ घटिया एवम निम्न स्तर की टीप्पणी बेहद शर्मनाक एवम दुर्भाग्यपूर्ण है।  दुबे ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा  सुरक्षा मिलने के बाद कंगना रनोट भाजपा की एजेंट के रूप में काम कर रही है।


चर्चा में रहने के लिए जानबूझ कर देश में विपक्ष के प्रमुख लोगो को निशाना बना रही है।आज तो कंगना रनोट ने हद ही कर दी जब उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ बेहद घटिया टीप्पणी की है।  दुबे ने कहा कि कंगना रनोट अपने कृत्य के लिए महापुरुषों से माफी मांगे देश के महान महापुरुषों का अपमान किसी भो कीमत पर बर्दास्त नही करेंगे।कंगना रनोट चाहे कितनी सुरक्षा में क्यो ना हो अगर कोटा आई तो कंगना रनोट का मुँह काला किया जाएगा। 


दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के खिलाफ मजबूती से लड़ने वाले, पंडित नेहरू जी के साथ मिलकर देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं समाज को बांटने वाली संप्रदायिक ताकतों के घोर विरोधी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उनके नाम का सहारा लेकर गांधी जी व नेहरू जी के खिलाफ कंगना रनोट की टिप्पणी बेहद घटिया एवम शर्मनाक है।महापुरुषों के खिलाफ कंगना रनोट की टीप्पणी मानसिक दिवालिएपन की निशानी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज