आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल का निधन कांग्रेस के लिए गहरा सदमा है। पटेल के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को आम आदमी और छोटे से छोटे कार्यकर्ता से जुड़ा नेता बताया और उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी ने सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव रहे राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी ने कहा कि राज्यसभा सांसद बड़े भाई अहमद पटेल साहब का आज सवेरे 3:30 बजे निधन हो गया। इससे उन्हें बहुत गहरा सदमा लगा। दिवंगत अहमद पटेल एक बहुत ही नेक और सच्चे आदमी थे, जो अब इस दुनिया से रुखसत हो गए है। उनको अभी तक भी पटेल के निधन का विश्वास नहीं हो पा रहा है लेकिन सत्य है अल्लाह से दुआ है कि अल्लाह उन्हें जन्नतुल फिरदोस में आला से आला मक़ाम अता फरमाये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें