केंद्र सरकार के द्वारा किसान विरोधी बिलो के विरोध में किसानों के आंदोलन को विफल करने का प्रयास घोर निंदनीय।
आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
अखिल भारतीय बेरोजगार मजदूर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले 3 किसान विरोधी कानूनो के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार के द्वारा दिल्ली कुछ कर रहे किसानों पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारने व आंसू गैस के गोले छोड़ने की तीव्र निन्दा करते हुए किसानों पर घोर अत्याचार के लिए केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों पर घोर अत्याचार,कुछ तो शर्म करो मोदी सरकार ।
दुबे कहा की पिछले 2 माह से हज़ारो लाखो किसान पंजाब हरियाणा सहित पूरे देश मे किसान विरोधी बिलो के विरोध में आंदोलन पर है।लेकिन केंद्र सरकार हठधर्मिता कर किसान विरोधी बिलो को किसानों के भारी विरोध के बाद भी वापस लेने को तैयार नही है।आखिर क्यों?पूंजीपतियों को लाभ पहुचाने व किसानों को बर्बाद करने वाले किसान विरोधी बिलो को केंद्र सरकार वापस ले।
दुबे ने कहा केंद्र सरकार किसानों को बधुआ मजदूर बनाने पर आमादा है।मोदी सरकार लाठी गोली व किसानों पर जोर आजमाइश कर किसानों की आवाज़ को दवाना चाहती है।जो घोर निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है।
किसानों से उनका सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को लाभ पहुचाने का प्रयास किया जा रहा है।जिसे किसी भी स्थिति में बर्दास्त नही किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें