- पदोन्नत राजपत्रित अधीक्षक व वरि रेडियोग्राफर का पदस्थापन वर्तमान में चल रहे रिक्त पद पर करने की मांग
- चौथा पदोनिति पद विकीरण केंद्र, ए ई आर बी समान, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर का सृजित कर लंबित ग्रेड पे का सौपा ज्ञापन
राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन ने चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग व चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर राजपत्रित अधीक्षक रेडियोग्राफर व वरिष्ठ रेडियोग्राफर पद पर पदोन्नति के पश्चात पदस्थापन वर्तमान रिक्त पद पर करने की मांग की है।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान के आदेश क्रमांक ई-18/ ऐफ/डीपीसी/रेडियो/ऐफ 438/2/59 दिनांक 11 फरवरी 2021 के अंतर्गत वरिष्ठ रेडियोग्राफर के पद पर 104 रेडियोग्राफर्स को पदोन्नत किया गया है। इनमें से अधिकतर 95% पदोन्नति वरिष्ठ रेडियोग्राफर्स की राजकीय सेवा 22 वर्ष से अधिक, पूर्ण हो चुकी है। वर्तमान में पदोन्नत प्रभारी रेडियोग्राफर्स के रूप में कार्य सुचारू रूप से चला रहे हैं। अधिकांश पदोन्नत ग्रेड पे 4200 (द्वितीय एसीपी) ले रहे हैं व वरिष्ठ रेडियोग्राफर की ग्रेड पे भी 4200 ही है। इस प्रकार पदोन्नति में कोई वित्तीय लाभ नहीं है। आदेश क्रमांक ई-18/ एफ/डीपीसी/अधीक्षक रेडियोग्राफर/ऐफ 298/428/20 /362 दिनांक 8 नवंबर 2020 को 39 राजपत्रित अधीक्षक रेडियोग्राफर्स को पदोन्नत किया गया है। इंन पदोन्नत की राजकीय सेवा 30 वर्षीय से अधिक हो चुकी है,जिसके कारण लगभग सभी पदोन्नतो की ग्रेड पे 4800 है तथा अधीक्षक रेडियोग्राफर्स की ग्रेड पे भी 4800 ही है जिसके कारण पदोन्नत का कोई वित्तीय लाभ नहीं है।
इन सभी पदोन्नत अधीक्षक रेडियोग्राफर्स व वरिष्ठ रेडियोग्राफर्स का पदस्थापन यदि उनके वर्तमान कार्यरत स्थान पर ही कर दिया जावे तो वे सभी पदोन्नति स्वीकार करेंगे तथा राज्य सरकार का पदोन्नति का लक्ष्य भी पूरा होगा। अन्यथा वित्तीय हानि तथा घरेलू परिस्थितियों के कारण इनमें से अधिकतर के पदोन्नति छोड़ने की आशंका है, जिनसे अस्पताल चिकित्सालय में रैडियोथेराॅपी, न्यूरो इन्वेंनेशन, कैथ लब, एम आर आई, डी आर, सी आर्म एक्स-रे सेवाओं के सुचारु प्रबन्धन, संचालन में बाधा आएगी तथा प्रदेश के मरीजों को भी परेशानी होगी।
ज्ञापन में आग्रह किया गया है कि ऐसे हालात उत्पन्न ना हो, इसके लिए अधीक्षक रेडियोग्राफर् व वरिष्ठ रेडियोग्राफर्स को पदोन्नती उपरांत पदस्थापन उनके वर्तमान कार्यरत स्थान रिक्त पद पर ही करवाया जावे। दूसरे ज्ञापन मै मान्य निरजन् कुमार आर्य मुख्य सचिव को राजकीय मेडिकल कॉलेज मै केंद्र के समान विकिर्ड छेत्र मै केंद्र के समान चौथा पद चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर पदोंनिति पर सृजित करना, प्ररमांडु ऊर्जा नियामक बोर्ड मुंबई ए ई आ र बी के नियमो से करोडो रुपयो की मशीन का प्रबन्धन, विकिर्ड सूरछा हेतु सृजित होना जरूरी है मान्यवर मुख्य मंत्री गहलोत की महत्व योजना 2013 मै शुरू की गयी जिसमे विकिरण के कई सुधार किये गए व नये नियम से विकिर्ड का कार्य वही ४ गुना बढ़ गया अत चौथा पद का केंद् के समान सृजित होना जरूरी डॉ मोह्नपुरिया कमेटी की सिफारिश से बताया गया,नये पद के होने से ग्रेड पै सुधार होगा व राजस्थान के प्रशिछित्त रेडियोग्राफर का पलायन दूसरे राज्यो, केंद्र मै रुक सकेगा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अचला राम चौधरी, प्रदेश सचिव डॉ.अर्जुन सिंह शेखावत, प्रदेश वरि. उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना,प्रदेश प्रवक्ता करनी सिंह नरूका, प्रांतीय पधाधिकारी रमेश शर्मा, विजय सिंह, सहित कई जिला पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें