सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वरिष्ठजनों का हुआ अभिनंदन, डाइरेक्ट्री का किया विमोचन

- श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की आम सभा सम्पन्न
 - कोरोना के कारण वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया
आवाज टुडे न्यूज़ अजमेर।
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की आमसभा श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर, हाथीखेड़ा, फॉयसागर रोड पर संस्था अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस अवसर पर संस्था के 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के सदस्यों का अभिनंदन भी किया गया तथा संस्था की डायरेक्ट्री का विमोचन भी किया गया।
संस्था के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व महासचिव पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान की सामूहिक स्तुति प्रार्थना के साथ हुआ इसके पश्चात महासचिव शैलेन्द्र अग्रवाल ने गत आमसभा का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसकी सभी उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्टि कर अनुमोदन किया। कोषाध्यक्ष दिनेश प्रणामी ने संस्था का वर्ष 2019 व 2020 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। इस माह श्री दिनेशचंद तायल का जन्मदिन होने पर उनका माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों श्री रामस्वरूप शर्मा, श्री कालूराम अग्रवाल, श्री किशनचंद बंसल, श्री कमलकिशोर गर्ग, श्री बालकिशन जोशी, श्री के के गोस्वामी व श्री अशोक गोयल का माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया तथा सभी के दीर्घायु होने व उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना की गयी। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महासचिव शैलेन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक गोयल, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रणामी संपादक कमलकिशोर गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल ने मंडल की डायरेक्ट्री का विमोचन किया, इस डायरेक्ट्री में संस्था के विधान, भजन, संस्था सदस्यों का विवरण आदि सामग्री प्रकाशित कराई गई है। 
     आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कोरोना कोविड19 के कारण एक वर्ष से संस्था का कोई कार्यक्रम नही हुआ है अतः इस वर्ष को जीरो ईयर मानते हुए संस्था सदस्यों से वर्ष 2020 का वार्षिक शुल्क नही लिया जाए तथा वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा दिया जाए। आमसभा के निर्णय के बाद आज संस्था की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी के प्रस्तावित चुनाव स्थगित कर दिए गये। इस अवसर पर श्री के जे ज्ञानी, श्री किस्तूरचंद शर्मा, श्री जयदेव सांखला, श्री आर एस अग्रवाल, श्री अशोक गोयल व श्री जे सी ऐरन आदि ने भजन व ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किये।
       आमसभा में मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक गोयल, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रणामी, सचिव मुरारीलाल सिंह वर्मा व के जे ज्ञानी, कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण मंगल, जे पी शर्मा, सूर्यकुमार मित्तल, कमलकिशोर गर्ग, चन्द्रनारायण अग्रवाल, अरुण गुप्ता व शिवशंकर अग्रवाल सहित हनुमान प्रसाद छीपा, भंवरलाल गोयल, ओमप्रकाश वर्मा, बालकिशन जोशी, प्रवीण अग्रवाल, जयदेव सांखला, अशोक शर्मा, के के गोस्वामी, किशनचंद बंसल, रघुनंदन प्रसाद अग्रवाल, चाँदकरण अग्रवाल, राजेन्द्र शिवहरे, श्रीगोपाल अत्तार, सुनील सक्सेना, विनय गुप्ता, कैलाशचंद डीडवानिया, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल, श्यामबाबू मोदी, अनिल गोयल, किस्तूरचंद शर्मा, दिनेशचंद तायल, द्वारकाप्रसाद माथुर, रामस्वरूप शर्मा, कालूराम अग्रवाल, जे सी ऐरन, कमल गर्ग, सत्यनारायण सिंहल, अशोक कुमार गोयल, रमेशचंद अग्रवाल, हनुमान दयाल बंसल, आर एस अग्रवाल, सुरेशचंद वर्मा, हरीश जुरानी, नरेश डाणी, सुरेश चंद अग्रवाल, गोपाल वर्मा, कमलकिशोर कालानी,  भगवान लालवाणी, अनिल अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, सत्यनारायण बंसल, महेन्द्र जैन मित्तल व गोविन्द नारायण कुचिल्या ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों के लिए भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भी रखा गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज