सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्र माता की सेवा हमारा प्रथम कर्तव्य - बंसल

संस्था, समिति, क्लब सदस्यों ने गौशालाओं की 1800 गौवंश को दी सेवाएं
आवाज टुडे न्यूज़ अजमेर। 
श्रीअग्रोहा बन्धु पश्चिम क्षेत्र संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मित्तल,एबीपीएस महिला समिति अध्यक्ष ज्योत्सना जैन मित्तल के अनुसार निरन्तर जारी गौ सेवा मुहिम के तहत निवर्तमान पार्षद महेंद्र जैन मित्तल के संयोजन में श्री पुष्कर आदि गौशाला की 450 से अधिक गौधन के लिए 863 किलो सब्जियां गौभक्त समाजसेवी हेमलता ओम प्रकाश मंगल,महेन्द्र ज्योत्सना जैन मित्तल, किशन चंद मनीष बंसल, माणक मल अनिल कुमार बाड़मेरी,अंजना राजेन्द्र प्रसाद मित्तल,ओम प्रकाश अशोक गर्ग गोटे वाला,इन्दु अशोक टाक,के सहयोग से, श्री आनंद गोपाल गौशाला की 360 गौ वंश हेतु गुड व 1000 किलो सब्जियां मुकेश गर्ग प्रकाश नगर, इशिका मनोज नानकनी, बरखा आलोक गर्ग, रमेश अग्रवाल जतन कंस्ट्रक्शन,महेंद्र मोनिश कानोड़िया, हरीश रजनीश कानोड़िया, डॉ आशा राहुल गर्ग, गोविन्द जिंदल नसीराबाद, रेखा हंसराज अग्रवाल,संरक्षक चेतन राज सर्राफ,सहयोगियों द्वारा और जैन तीर्थ क्षेत्र नारेली गौशाला की 1000 से अधिक गौ धन हेतु 1370 किलो सब्जियां अनिल गदिया आकृति, अभिषेक - पाटनी डवलपर्स, पुष्प लता जगदीश ऐरन ,अशोक गोयल अनोखी साड़ी,मंगल चंद मित्तल, अनिल कुमार राज कुमार गर्ग,अमिता चन्द्र प्रकाश गांधी ,उषा हनुमान दयाल बंसल,व गुप्त सहयोगियों के सहयोग से उपलब्ध कराई। साथ ही स्लम एरिया कोटडा वार्ड न. 2 क्षेत्र में 134 किलो सब्जियां 60 जरूरत मंद परिवारों में मनोज कालू डिस्क वाला, प्रवीण कुमार शर्मा वैभव स्कूल,शंकर दयाल मेडिकल,के सहयोग द्वारा वितरित की।
संस्था सचिव दिनेश जैन गोयल, समिति कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल ने बताया कि संस्था अध्यक्ष राजेंद्र पी मित्तल,लायन अशोक शर्मा,उमंग सचिव राजेंद्र ठाडा,महेंद्र जैन मित्तल, जगदीश पी ऐरन,हनुमान दयाल बंसल, ओम प्रकाश गर्ग गोटेवाला ने अपने हाथों से अर्पण कर आत्म संतुष्टि प्राप्त की। इसी दौरान प्रमुख समाजसेवी गौ भक्त हनुमान दयाल बंसल ने कहा कि सेवा हम सभी को करनी चाहिए चाहे जीव सेवा हो या नर सेवा लेकिन साथ ही साथ जो सभी कष्ट पीड़ाओं से मुक्ति दिलाती कोटि कोटि देवताओं का वास होता है  आज की वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्र माता की सेवा करना भी हमारा प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। सब्जियों में टिंडा, पत्ता गोभी,फूल गोभी,बैंगन,हरा चना, टमाटर,मैथी,लोकी,आदि थे।गौशाला अध्यक्ष समिति, संस्था, सचिव ने सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
महंत सरजू दास महाराज ने सेवार्थी गौभक्तों को आशीर्वाद प्रदान कर गौमाता से सभी के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु , स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की। गौसेवा में मंगलवार को प्रातः 8.30 बजे श्री पुष्कर आदि गौशाला लोहागल रोड में सब्जियां उपलब्ध कराई जावेगी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज