सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की आम सभा एवं चुनाव आज

आवाज टुडे न्यूज़ अजमेर।
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की आमसभा व त्रिवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम आज 21 मार्च 2021 रविवार को दोपहर 3:00 बजे से श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर, हाथीखेड़ा, फॉयसागर रोड पर रखा गया है।
       संस्था के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व महासचिव पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत आज 21 मार्च रविवार को दोपहर 3:00 बजे से आम सभा व संस्था के 75 वर्षीय वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया जायेगा। आम सभा के पश्चात संस्था की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव प्रशासन व सचिव विकास,  कोषाध्यक्ष, 6 कार्यकारिणी सदस्य तथा ऑडिटर पद
के चुनाव कराए जाएंगे, चुनाव अधिकारी की नियुक्ति आमसभा में उपस्थित सदस्यों में से ही करके चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई जायेगी।
    चुनाव प्रक्रिया सम्पूर्ण होने के पश्चात लगभग 5:00 बजे भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भी रखा गया है।
     अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व महासचिव शैलेन्द्र अग्रवाल ने श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर के  सभी सदस्यों से आम सभा व सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज