आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
भारतीय आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता रहे डॉक्टर जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर रेल कर्मियों ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एंप्लॉयज एसोसिएशन के मंडल कार्यालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में रेल कर्मियों ने उनको नमन किया।
जोनल उपाध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि डॉक्टर जयपाल सिंह मुंडा संबिधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के साथ संबिधान निर्माण समिति के सदस्य रहे है। वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उनकी कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
उनकी पुण्यतिथि ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्प्लाईज एसोसिएशन के मंडल कार्यालय में मनाई गई, जिसमे मंडल सचिव अभयसिंह मीना, मंडल अध्यक्ष एन आर चौधरी, एच एस जाटव, विकाश मीना, एस एन चौधरी, कालूलाल वर्मा, भीमसिंह मीना, मट्टू लाल मीणा, बबलेश, देवेंद्र आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें