सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा छावनी मण्डल ने पक्षियों के लिए बांधे परिण्डे

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा।
भारतीय जनता पार्टी  छावनी मण्डल व ओ.बी.सी.मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान मे 'सेवा ही संग़ठन' के अंतर्गत प्यासे पक्षियों के लिए परिंडा रखने का कार्यक्रम  मण्डल अध्यक्ष भगवान सहाय पप्पू गोयल व ओ.बी.सी. मोर्चा के शहर जिला अध्यक्ष अवधेश अजमेरा के संयोजन में आज छावनी क्षेत्र में कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पार्क में आयोजित किया गया ,पार्क मे सभी कार्यकर्तों ने परिंदे बांधे और छावनी मण्डल के दो कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पूरे गर्मी के मौसम में बाँधे गए परिंडों में रोज पानी भरने की व्यवस्था करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रामबाबू सोनी, भाजपा ओबीसी मोर्च प्रदेश उपाध्यक्ष ओम मालव, पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास, भाजपा वरिष्ठ नेता महीप सिंह सोलंकी,उपाध्यक्ष रितेश चित्तोड़ा, मण्डल प्रभारी जिला मंत्री हरिहर गौत्तम,कार्यक्रम संयोजक अमित उराडिया, मण्डल महामंत्री भूपेन्द्र भाया,मण्डल कार्यक्रम संयोजक गिर्राज जैन,मण्डल उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बंटी, मण्डल सह संयोजक सुरेन्द्र दावर, श्री नारायण व्यायाम शाला के अध्यक्ष कमलेश प्रजापति, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के आरिफ नागरा, बूथ अध्यक्ष हेमन्त प्रजापति (गोलू) हेमू सिंह सभी ने परिंदे बांधे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारियों का होगा सम्मान

- जयपुर में होगा नारी शक्ति अवार्ड 2024 का आयोजन   - कार्यक्रम में फिल्मी जगत की कई हस्तियां होंगी शामिल  आवाज टुडे न्यूज़ कोटा। नारी शक्ति अवार्ड 2024 का आयोजन  जयपुर में होने जा रहा है जिसमें राजस्थान के कई शहरों से ब्यूटीशियन व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। नारी शक्ति सम्मान के तहत महिलाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है वहीं उन्हें आत्मनिर्भर बनते हुए आगे बढ़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। ड्रीम फ्यूचर फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में यह रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक का रोल अदा करने वाले करण मेहरा भी इसमें शिरकत करेंगे, इसके साथ ही रशियन हीरोइन एलेना टुटेजा भी प्रतिभागियों का मोटिवेशन करेगी। फाउंडेशन के सीईओ ईशान अंसारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान की ब्यूटीशियन के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाएं एवं युवतियों के लिए यह एक बेहतर मंच है। इस मंच के माध्यम से ब्यूटीशियन आगे अपना कैरियर बना सकती हैं। ब्यूटी आर्टिस्ट इस कार्यक्रम के माध्यम से नई कला को जहां देख, समझ ...