कोटा देहात कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष मनोज दुबे ने कोटा मंडल में मेमू ट्रेन चलाए जाने की मांग करते हुए रेल प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही मेमू ट्रेन का संचालन शुरू नही हुआ तो कोटा देहात जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा कोटा डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रेल अधिकारियों का घेराव करेंगे।
मनोज दुबे ने कहा कि कोटा मंडल में मेमू ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है।अप्रेल माह में मेमू ट्रेन की संचालन की तिथि भी तय हो गई थी।लेकिन कोरोना की दूसरी लहर आने के कारण मेमू ट्रेन का संचालन अटक गया।अब कोरोना का असर कम होने के बाद लोगो को मेमू ट्रेन सेवा का इंतजार है।ऐसे में रेल प्रशासन को मेमू ट्रेन का संचालन शुरू कर देना चाहिए।
मनोज दुबे ने कहा कि कोटा मंडल में मेमू ट्रेन चलाने की मांग वर्षो से की जा रही है।मेमू ट्रेन नही चलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।खासतौर से डेली अप-डाउन करने वाले यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।कोटा से हज़ारों लोग डेली अप-डाउन करते है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें