सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बर्तन बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए गोपाल कसांडिया

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा।
जिला आलोह धातु व्यापार संघ बर्तन बाजार व्यापार संघ रामपुरा बर्तन बाजार के चुनाव आज होलसेल व्यापार संघ संपूर्ण हाड़ौती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी की देखरेख में संपन्न कराए गए।

 जिसमें अध्यक्ष पद पर गोपाल कसांडिया एवं उनकी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। उपाध्यक्ष पद पर श्याम मनोहर, सचिव पद पर महेश कुमार गोयल, सह सचिव पद पर रवि जैन, कोषाध्यक्ष पद पर शिवकुमार कसेरा  सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए|
 होलसेल व्यापार संघ अध्यक्ष पंकज बागड़ी को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया पंकज बागड़ी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल कसाडिया  को अन्य व्यापार संघ अध्यक्षों की उपस्थिति में जिसमें सब्जी मंडी व्यापार संघ नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन दुआ जो होलसेल व्यापार संघ में उपाध्यक्ष हैं|
 शिवाजी बाजार से हेमंत गर्ग ,टिंबर मार्केट से राजेंद्र काकरिया ,गांधी चौक व्यापार संघ से हुकम चंद जैन, बजाज खाना से अरुण ग्वालानी, की उपस्थिति में अध्यक्ष घोषित किया।
 एवं  निर्वाचित अध्यक्ष को पंकज बागड़ी ने माल्यार्पण कर मिष्ठान से मुंह मीठा करवा कर  पद की शपथ ग्रहण करवाई जिसमें व्यापारिक हित में हर दुख तकलीफ में व्यापारियों के अधिकारों के लिए व्यापारिक हित के लिए सदेव कार्य करते रहने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध रहने की दिलवाई |
होलसेल व्यापार संघ अध्यक्ष पंकज बागड़ी में सभी को बधाई एवं शुभकामना दी सभी व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया एवं मिठाई वितरण की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने व्यापारियों को धन्यवाद प्रेषित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज