- शिव मंडल विकास समिति की ओर से होगा 10 दिवसीय रामलीला का आयोजन
- वृंदावन के श्री राधा कृपा किशोरी आदर्श मंडल के कलाकार करेंगे तो रामलीला का मंचन
- दो दिवसीय दशहरा महोत्सव में होगा रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन
कोटा जंक्शन क्षेत्र में शिव मंडल विकास समिति की ओर से 10 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी के शिव मंदिर में 26 सितंबर से शुरू होगी। वृंदावन के श्री राधा कृपा किशोरी आदर्श मंडल के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।रामलीला का समापन 5 अक्टूबर को होगा। इसके साथ ही समिति दो दिवसीय दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाएगी।
शिव मंडल विकास समिति के अध्यक्ष प्रतापभान सिंह ने बताया कि विगत 48 वर्षों से लगातार शिव मंदिर रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी कोटा जंक्शन पर शिव मंडल विकास समिति के तत्वाधान में श्री रामलीला का मंचन नगर निगम कोटा के सहयोग से किया जा रहा है। पूर्व में यह रामलीला रेलवे वर्कशॉप के स्थानीय कलाकारों (रेलवे के कर्मचारियों व उनके बच्चों) के द्वारा मंचन किया जा रहा था। 2005 में वृंदावन के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बड़े ठाकुर जी के द्वारा रामलीला का मंचन किया गया था। इसके बाद लगातार मथुरा- वृंदावन की मंडलियों द्वारा रामलीला का मंचन लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्री राधा कृपा किशोरी आदर्श मंडल वृंदावन द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2022 से 5 अक्टूबर 2022 कुल 10 दिन तक रामलीला का मंचन किया जाएगा।
शिव मंडल विकास समिति के अध्यक्ष श्री प्रताप भान सिंह ने बताया कि दिनांक 4/10/22 से 5/10/22 दो दिन दशहरे मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 5 अक्टूबर 2022 को रावण, मेघनाथ व कुंभकरण का भव्य आतिशबाजी के साथ साथ पुतलों का दहन किया जाएगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें