सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान रोडवेज की सभी सेवाओं को आगामी 6 माह के लिए घोषित किया अत्यावश्यक सेवा

- हड़ताल नहीं कर सकेंगे रोडवेज कर्मचारी
आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। 
राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर राजस्थान पथ परिवहन निगम की समस्त सेवाओं, कार्यालयों एवं उनके क्रियाकलापों से संबंधित सेवाओं को तत्काल प्रभाव से 17 नवम्बर 2022 से आगामी 6 माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है।

इस संबंध में शासन उप सचिव गृह विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के ध्यान में आया है कि राजस्थान पथ परिवहन निगम के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा प्रदेशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

उन्होंने बताया कि इस हड़ताल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त सेवाओं, कार्यालयों एवं उनके क्रियाकलापों से संबंधित सेवाओं के प्रदाय एवं अनुरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही इसके परिणामस्वरूप जन समुदाय को भारी कठिनाई का सामना भी करना पड़ेगा। शासन उप सचिव ने बताया कि उपरोक्त परिस्थितियों के मध्यनजर ही राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त सेवाओं को आगामी 6 माह तक के लिए अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज