सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

व्यास की मिली अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी, आचार्य बने उपाध्यक्ष

- श्री सहस्त्र औदीच्य समिति (न्हानि सम्हाय) समिति की आम सभा एवं चुनाव आवाज़ टुडे न्यूज कोटा। श्री सहस्त्र औदीच्य समिति (न्हानि सम्हाय) समिति दादाबाड़ी, कोटा की आमसभा का आयोजन भीतरिया कुण्ड कोटा में राजेन्द्र व्यास के मुख्य आतिथ्य एवं किशोर गुजराती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।  समिति सचिव योगेश गुजराती ने बताया कि आमसभा में आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही आगामी सत्र में सामाजिक सहभागिता के लिए किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।  इस अवसर पर आगामी द्विवार्षिक चुनाव चुनाव अधिकारी डाॅ. योगेश आचार्य की देखरेख में सम्पन्न हुए। जिसमें संरक्षक सत्यप्रकाश व्यास, किशोर गुजराती, अध्यक्ष हेमन्त कुमार व्यास, उपाध्यक्ष मुकेश आचार्य, सचिव विश्वनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष मीतू भार्गव सहित 11 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। संचालन अशोक शुक्ला ने किया। 

राम कथा में सुंदरकांड का महत्व सबसे अधिक : सौरभ कृष्ण महाराज

- नाग नागिन मंदिर में श्री राम कथा - श्रद्धालुओं ने नाच गाकर माहौल को बनाया भक्तिमय आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। कोटड़ी गोरधनपुरा नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में चल रही श्री राम कथा में बुधवार को सुंदरकांड का महत्व बताया गया। कथावाचक सौरभ कृष्ण महाराज ने बताया कि रामायण में सुंदरकांड का महत्व सबसे ज्यादा है। इसी कारण समय की पाबंदी होने पर केवल सुंदरकांड का पाठ करने से ही संपूर्ण रामायण पाठ का फल मिल जाता है। कथा के विभिन्न प्रसंगों के दौरान श्रद्धालुओं ने नाश्ता कर माहौल को भक्तिमय बना दिया नाग नागिन मंदिर में 16 फरवरी तक श्री राम कथा चलेगी। नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि मंदिर में चल रही श्री राम कथा में बुधवार को सुंदरकांड  की जानकारी दी गई। कथावाचक गौरव कृष्ण महाराज ने बताया कि सुंदरकांड पाठ की विभिन्न चौपाइयों में जीवन जीने के दौड़ तरीकों को विस्तार से बताया गया है। व्यक्ति का जब मन अशांत हो और जीवन में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयां आ रही हो तो व्यक्ति को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इससे एक और जहां उसका अशांत मन शांत होगा, वहीं दूसरी ओर क...

प्रभु श्री राम का भरत से मिलाप देख श्रद्धालुओं की आँखे हुई नम

- नाग नागिन मंदिर में श्री राम कथा - श्रद्धालुओं ने नाच गाकर माहौल को बनाया भक्तिमय आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। कोटड़ी गोरधनपुरा नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में चल रही श्री राम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम और भाई भरत के मिलाप की कथा हुई। इस दौरान दोनों के वार्तालाप सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। लोगों ने प्रभु श्री राम और भाई भारत के जयकारे लगाए, वहीं नाच गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कथावाचक सौरभ कृष्ण महाराज ने प्रभु श्रीराम और उनके भाई भरत के मिलाप के बारे में श्रद्धालुओं को रोचक अंदाज में जानकारी दी। नाग नागिन मंदिर में 16 फरवरी तक श्री राम कथा चलेगी। नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि मंदिर में चल रही श्री राम कथा में मंगलवार को प्रभु श्री राम और उनके भाई भरत के मिलाप का प्रसंग आया। जिसमें कथावाचक सौरभ कृष्ण महाराज ने बताया कि प्रभु श्री राम और भरत का मिला भाई का भाई के प्रति प्रेम दर्शाने का अनुपम उदाहरण है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि आज छोटी-छोटी बातों पर भाइयों के बीच जो तनाव की स्थिति बन जाती है, उस तनाव को केवल प्रेम के माध्यम ...

प्रभु श्री राम और केवट संवाद ने मन मोहा

- नाग नागिन मंदिर में श्री राम कथा - मंदिर में गूंजा प्रभु श्री राम का जयकारा आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। कोटड़ी गोरधनपुरा नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में चल रही श्री राम कथा में सोमवार को भगवान श्रीराम और केवट के बीच संवाद की कथा हुई। इस दौरान भक्तों ने भगवान श्री राम के जयकारे लगाकर माहौल को गुंजायमान कर दिया। कथावाचक सौरभ कृष्ण महाराज ने प्रभु श्रीराम के वन भ्रमण के उद्देश्य के भक्तों को अवगत कराया। नाग नागिन मंदिर में 16 फरवरी तक श्री राम कथा चलेगी। नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि मंदिर में चल रही श्री राम कथा में सोमवार को प्रभु श्री राम और केवट संवाद का प्रसंग आया। जिसमें कथावाचक सौरभ कृष्ण महाराज ने बताया कि प्रभु श्री राम और केवट का संवाद सामाजिक भेदभाव रहित समाज का अनुपम उदाहरण है भगवान श्रीराम ने अपने क्रियाकलापों सभी का कल्याण किया और सभी को मर्यादित जीवन जीने और वचनों की रक्षा करने का संदेश दिया। श्री राम कथा के विभिन्न प्रसंगों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।भक्तों ने नाच गाकर हफ्ते में माहौल का आनंद लिया।  नाग नागिन मंदिर के पुज...

श्री राम कथा में भगवान के बाल रूप ने सभी का मन मोहा

- नाग नागिन मंदिर में श्री राम कथा - जन्मोत्सव में गूंजा प्रभु श्री राम का जयकारा आवाज़ टुडे कोटा। कोटड़ी गोरधनपुरा नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में चल रही श्री राम कथा में शुक्रवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम के बाल रूप में सभी का मन मोह लिया। भक्तों ने भगवान श्री राम के जयकारे लगाकर माहौल को गुंजायमान कर दिया। भगवान की बाल रूप झांकी ने सभी को चकित कर दिया। कथावाचक सौरभ कृष्ण महाराज ने प्रभु श्रीराम के जन्म के उद्देश्य के भक्तों को अवगत कराया। नाग नागिन मंदिर में 16 फरवरी तक श्री राम कथा चलेगी। नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि मंदिर में चल रही श्री राम कथा के तीसरे दिन प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया इस दौरान भगवान के बाल रूप जी मनमोहन झांकी सजाई गई। कथावाचक सौरभ कृष्ण महाराज ने बताया कि प्रभु श्री राम ने इस धरती पर जन्म लेकर आजीवन अपने मर्यादित व्यवहार से लोगों को प्रेरित किया यही कारण है कि प्रभु श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहलाए कथावाचक ने बताया कि भगवान ने अपनी जीवन लीला उन के...

श्री राम कथा में गूंजा भगवान भोलेनाथ का जयकारा

- नाग नागिन मंदिर में श्री राम कथा - भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह प्रसंग में झूमे श्रद्धालु कोटा। कोटड़ी गोरधनपुरा नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में चल रही श्री राम कथा में गुरुवार को भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का जयकारा गूंज उठा। मौका था मंदिर में भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह प्रसंग का। मंदिर में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिन कथावाचक सौरभ कृष्ण महाराज ने भगवान शिव के विवाह का महत्व बताया। इस दौरान मां पार्वती और भगवान की मनमोहक झांकी सजाई गई। झांकी ने सभी का मन मोह लिया। नाग नागिन मंदिर में 16 फरवरी तक श्री राम कथा चलेगी। नाग नागिन मंदिर में श्री राम कथा के दूसरे दिन कथा वाचक गौरव कृष्ण महाराज ने शिव विवाह के प्रसंगों से भक्तों को भावविभोर किया उन्होंने बताया कि भगवान के विवाह में भी जीवन की सफलता के सूत्र बताए गए हैं। भक्तों को अपने जीवन में भी उनको आत्मसात करना चाहिए ताकि सभी का दांपत्य जीवन भगवान शिव और मां पार्वती की तरह प्रेम पूर्वक चले कथा के दौरान विवाह प्रसंग झांकी का मनमोहक नजारा देखने को मिला भक्तों ने नाच गाकर माहौल को भक्तिमय बना द...

कलश यात्रा के साथ हुआ श्री राम कथा का शुभारम्भ

- नाग नागिन मंदिर में 16 फ़रवरी तक चलेगी श्री राम कथा - पहले दिन कथावाचक सौरभ कृष्ण महाराज ने बताया राम कथा का महत्व आवाज टुडे न्यूज़ कोटा। कोटड़ी गोरधनपुरा नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में बुधवार से नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से की गई। शोभायात्रा में भगवान श्री राम का जयकारा को गूंज उठा। कथा के पहले दिन कथावाचक सौरभ कृष्ण महाराज ने राम कथा का महत्व बताया। नाग नागिन मंदिर में 16 फरवरी तक श्री राम कथा चलेगी। नाग नागिन मंदिर में बुधवार को विधि विधान से श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। कथा की शुरुआत से पहले चौथ माता मंदिर से कथा वाचक गौरव कृष्ण महाराज के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से होकर नाग नागिन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया और प्रभु श्री राम के जयकारे लगाए शोभायात्रा के नाग नागिन मंदिर पहुंचने के बाद धार्मिक माहौल में श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ पहले दिन कथा वाचक गौरव कृष्ण महाराज ने सभी को श्री राम कथा का महत्व बताया। कथा के दौरान भक्...